संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ICC ने 2027 वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू का किया ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट का महाकुंभ

चित्र
  ICC ने 2027 ODI World Cup के 12 वेन्यू का किया ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ Published: 31 जुलाई 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक तौर पर 2027 ICC ODI World Cup के लिए 12 मेजबान वेन्यू की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। खास बात यह है कि 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप अफ्रीकी धरती पर लौट रहा है। इस घोषणा के साथ ही दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। माना जा रहा है कि 2027 का विश्व कप आधुनिक क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में से एक होगा। --- किन देशों में खेले जाएंगे मुकाबले? दक्षिण अफ्रीका (8 वेन्यू) - जोहान्सबर्ग – Wanderers Stadium - सेंचुरियन – SuperSport Park - केप टाउन – Newlands - डरबन – Kingsmead - पार्ल – Boland Park - ब्लोमफोंटेन - गकेबरहा (पूर्व पोर्ट एलिज़ाबेथ) - ईस्ट लंदन जिम्बाब्वे (3 वेन्यू) - हरारे स्पोर्ट्स क्लब - क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो - विक्टोरिया फॉल्...

अजिंक्य रहाणे Retirement: ऑस्ट्रेलिया फतह के हीरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक होकर किया संन्यास का ऐलान

चित्र
अजिंक्य रहाणे ने अंतरास्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भारतीय क्रिकेट के एक शांत योद्धा के अंतरास्ट्रीय क्रिकेट कैरियर पर लग गया विराम भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और संयमित बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया दी। रहाणे के इस फैसले ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। लगभग तीन वर्षों से अधिक समय तक भारतीय टीम में वापसी की कोशिश करने के बाद आखिरकार रहाणे ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हर शुरुआत का एक अंत होता है और उन्हें लगता है कि आगे बढ़ने का यही सही समय है। उन्होंने अपने पूरे करियर में देश और टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखने की बात भी कही। अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट कैरियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर टेस्ट मैच – 85 टेस्ट रन – 5077 टेस्ट औसत – 38.46 टेस्ट शतक – 12 वनडे (ODI) में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन  मैच:  पारियां: 87 रन: 2,962 औसत: 35.26 स्ट्राइक रेट: 78.64 सर्वाधिक स्क...

2027 World Cup: वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, शुभमन गिल को बनाया कप्तान, रोहित-कोहली भी टीम में

चित्र
2027 वर्ल्ड कप से पहले वसीम जाफर की Playing XI ने मचाई सनसनी, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली पर भी जताया भरोसा ICC वनडे विश्व कप 2027 अभी करीब एक साल बाकी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में अभी से टीम चयन को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपने YouTube चैनल पर 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI चुनी है। जैसे ही उनकी टीम सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। वसीम जाफर की टीम में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को कप्तान बनाना है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी और भरोसा जताया है। वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों के चयन न होना फैंस को हैरान कर दिया। वसीम जाफर की 2027 वर्ल्ड कप Playing XI रोहित शर्मा शुभमन गिल (कप्तान) विराट कोहली श्रेयस अय्यर केएल राहुल (विकेटकीपर) हार्दिक पांड्या अक्षर पटेल कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी मोहम्मद सिराज रोहित शर्मा – अनुभव का सबसे बड़ा हथियार हिटमैन रोहित शर्मा बड़े मंच के खिलाड़ी हैं और उन्हें बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रद...

West Indies vs Pakistan 1st Test 2026: अकेले लड़ते रहे बाबर आज़म, 90 रन से हारा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने जीता पहला टेस्ट

चित्र
  West Indies vs Pakistan 1st Test: अकेले लड़ते रहे बाबर आज़म, 90 रन से हारा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने जीता पहला टेस्ट फ्लॉप पाकिस्तान बल्लेबाज  पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया।  वेस्टइंडीज ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 पर सिमट गई जिसमें केवम हॉज ने 84 और शे हॉप की 92 रन की पारी खेली। 311 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 282 रन पर सिमट गई। जिसमें शान मसूद ने शानदार शतकीय पारी खेली और इमाम उल हक़ ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स ने ज़रदस्त गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पारी 181 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में 211 रन का लक्ष्य का पीछे करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई हालांकि बाबर आज़म ने 58 रन बनाकर पूरी तरह लड़ते नजर आए मगर जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को रौंद दिया और 90 रनों से जीत दर्ज़ की।इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट...

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के इस बल्लेबाज़ ने जीता VVS Laxman का दिल, Team India को मिला नया सुपरस्टार?

चित्र
  VVS लक्ष्मण ने क्यों की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ? 15 साल के बल्लेबाज़ को बताया भारत का भविष्य भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने अपना डेब्यू किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के बाद भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने उनकी खुलकर तारीफ की और साथ ही उनके भविष्य को लेकर बड़ा बयान भी दिया। वैभव सूर्यवंशी बड़े शॉट्स लगाते हुए जिम्बाब्वे दौरे पर रहा शानदार प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने 3 T20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाए और भारत की 3-0 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले मैच में तेज़ अर्धशतक जड़ा और तीसरे मुकाबले में 49 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। कोच vvs लक्ष्मण खिलाड़ियों से बात करते हुए  वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा? सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ...

सारांश जैन: 11 साल की कड़ी मेहनत का मिला इनाम, घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार टीम इंडिया में एंट्री

चित्र
  सारांश जैन: 11 साल की कड़ी मेहनत का मिला इनाम, घरेलू क्रिकेट के दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार टीम इंडिया में एंट्री भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो सबसे ज्यादा चर्चा सारांश जैन युवा खिलाड़ी के नाम की हुई। 33 वर्षीय मध्य प्रदेश के रहने वाले इस ऑलराउंडर को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की स्क्वाड में जगह मिली है। सारांश का चयन किसी एक शानदार सीजन के प्रदर्शन का इनाम का नहीं, बल्कि एक दशक से ज्यादा समय तक सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार किए गए बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है। सारांश का चयन वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद हुआ, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें सिर्फ विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता प्रदर्शन के कारण चुना। कौन हैं सारांश जैन? सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं। सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। सारांश ने कई वर्षों से रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और इंडिया-ए के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन ...

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड

चित्र
  भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, कई बड़े फैसलों ने चौंकाया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार  भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण तैयार किया है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के लिए केएल राहुल उपकप्तान होंगे। सबसे बड़ी खबर यह रही कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम 1.शुभमन गिल (कप्तान) 2.केएल राहुल (उपकप्तान) 3.यशस्वी जायसवाल 4.ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 5.साई सुदर्शन* 6.ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 7.रवींद्र जडेजा 8.कुलदीप यादव 9.मानव सुथार 10.जसप्रीत बुमराह* 11.मोहम्मद सिराज 12.प्रसिद्ध कृष्णा 13.गुरनूर बरार 14.देवदत्त पडिक्कल 15.सारांश जैन नोट: साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी ...