West Indies vs Pakistan 1st Test 2026: अकेले लड़ते रहे बाबर आज़म, 90 रन से हारा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने जीता पहला टेस्ट
West Indies vs Pakistan 1st Test: अकेले लड़ते रहे बाबर आज़म, 90 रन से हारा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने जीता पहला टेस्ट
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 पर सिमट गई जिसमें केवम हॉज ने 84 और शे हॉप की 92 रन की पारी खेली। 311 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 282 रन पर सिमट गई। जिसमें शान मसूद ने शानदार शतकीय पारी खेली और इमाम उल हक़ ने शानदार अर्द्धशतक लगाया। पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स ने ज़रदस्त गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पारी 181 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में 211 रन का लक्ष्य का पीछे करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई हालांकि बाबर आज़म ने 58 रन बनाकर पूरी तरह लड़ते नजर आए मगर जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को रौंद दिया और 90 रनों से जीत दर्ज़ की।इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
बाबर आज़म ने अकेले संभाला मोर्चा
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम। जब पाकिस्तान के बल्लेबाज़ एक-एक कर पवेलियन लौट रहे थे, तब कप्तान बाबर आज़म ने एक छोर से संघर्ष जारी रखा और उन्होंने 58 रन की पारी खेली। उन्होंने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान के शीर्ष और मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर रख दिया।
जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स घातक गेंदबाज़ी
वेस्टइंडीज की जीत के सबसे बड़े हीरो तेज़ गेंदबाज़ जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स रहे। इन दोनों ने दूसरी और पहली पारी में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। सील्स को अन्य गेंदबाज़ों का भी अच्छा साथ मिला और पाकिस्तान की टीम दबाव से बाहर नहीं निकल सकी।
वेस्टइंडीज की जीत के नायक
वेस्टइंडीज की पहली पारी में कावेम हॉज और शाई होप ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। जबकि गेंदबाज़ी में जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर दोनों पारियों में लगातार दबाव बनाए रखा। जस्टिन ग्रीव्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की भी काफी सराहना हुई।
![]() |
| वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए |
पाकिस्तान की हार की 3 बड़ी वजह
लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाज़ों का लगातार विकेट गंवाना, पूरी बल्लेबाजी का ख़राब प्रदर्शन।
बाबर आज़म को दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलना, कोई एक पार्टनरशिप की कमी रही।
जेडन सील्स और वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों का दबाव में आ जाना।
![]() |
| निराश कप्तान बाबर आज़म |
WTC में झटका
इस हार के बाद पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में बहुत बड़ा नुकसान हुआ, जबकि वेस्टइंडीज ने महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किए। अब पाकिस्तान के सामने दूसरे टेस्ट में वापसी कर सीरीज बराबर करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। जीत के इरादे से दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान मैदान में उतरेगी।
निष्कर्ष
पहले टेस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में धैर्य, साझेदारियां और अनुशासित गेंदबाज़ी ही जीत की कुंजी होती है। बाबर आज़म ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम का साथ नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान को 90 रन की हार झेलनी पड़ी।
आपकी राय में पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण क्या रह? कॉमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें