2027 World Cup: वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, शुभमन गिल को बनाया कप्तान, रोहित-कोहली भी टीम में
2027 वर्ल्ड कप से पहले वसीम जाफर की Playing XI ने मचाई सनसनी, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली पर भी जताया भरोसा
ICC वनडे विश्व कप 2027 अभी करीब एक साल बाकी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में अभी से टीम चयन को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपने YouTube चैनल पर 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI चुनी है। जैसे ही उनकी टीम सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। वसीम जाफर की टीम में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को कप्तान बनाना है। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी और भरोसा जताया है। वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों के चयन न होना फैंस को हैरान कर दिया।
वसीम जाफर की 2027 वर्ल्ड कप Playing XI
रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
हार्दिक पांड्या
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
रोहित शर्मा – अनुभव का सबसे बड़ा हथियार
हिटमैन रोहित शर्मा बड़े मंच के खिलाड़ी हैं और उन्हें बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। अगर वह 2027 तक फिट रहते हैं और रन बनाते हैं, तो उनका अनुभव भारत के लिए बेहद अहम हो सकता है। क्योंकि रोहित ने 2023 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करी थी।
शुभमन गिल – भविष्य के कप्तान
वसीम जाफर ने शुभमन गिल को टीम का कप्तान चुना है। गिल पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। गिल ने कप्तानी के अलावा अच्छी बल्लेबाजी की है उनकी तकनीक, निरंतरता और शांत स्वभाव उनकी कप्तानी में देखने को मिलते हैं।
विराट कोहली – बड़े मैचों के खिलाड़ी
विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसका टीम में होना एक अलग ही उर्जा देती है,विराट कोहली का नाम आते ही बड़े मुकाबलों की याद आती है। उनका अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता भारत के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।
श्रेयस अय्यर – मध्यक्रम की रीढ़
भारतीय मिडिल ऑर्डर में श्रेयश अय्यर एक बेहतर विकल्प हैं श्रेयस अय्यर स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हैं। नंबर-4 पर उनका रोल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
केएल राहुल – विकेटकीपर बल्लेबाज
केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक के क्रम में बल्लेबाजी की है और 2023 वर्ल्ड कप में राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा था। राहुल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी संभालते हैं। उनकी मौजूदगी टीम को अतिरिक्त संतुलन देती है।
हार्दिक पांड्या – मैच विनर ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट के नंबर वन ऑलराउंडर है ।हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। डेथ ओवरों में उनकी बल्लेबाजी भारत के लिए बड़ा हथियार रहा है और कभी कभी नई गेंद से भारत को विकेट भी वो निकल कर देते हैं।
अक्षर पटेल – बैलेंस देने वाले खिलाड़ी
पिछले कुछ सालों में अक्षर पटेल ने भारत के लिए गेंद और बल्ले से मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है।अक्षर पटेल अपनी किफायती गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देते हैं।
कुलदीप यादव – स्पिन का तुरुप का इक्का
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती है। बड़े टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अक्सर बल्लेबाज कुलदीप की गेंदों में संघर्ष करते नजर आते हैं।
जसप्रीत बुमराह – दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल
जसप्रीत बुमराह आज भी दुनियां के लिए अबूझ पहली है जिसे बड़े से बड़े बल्लेबाज समझने में नाकामयाब हुए हैं।बुमराह नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। किसी भी टीम के लिए वह सबसे बड़ा खतरा हैं।
मोहम्मद शमी – अनुभव और विकेट लेने की मशीन
मोहम्मद शमी एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिनके पास ICC इवेंट के मैचों का खास अनुभव है। मोहम्मद शमी अपनी सटीक लाइन-लेंथ और सीम गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बड़े मैचों में उन्होंने कई बार भारत को सफलता दिलाई है।
मोहम्मद सिराज – आक्रामक तेज गेंदबाज
मियां मैजिक अक्सर भारत के लिए शुरुआत में अपना मैजिक दिखाया है ।सिराज नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं। उनकी ऊर्जा और आक्रामकता टीम को मजबूती देती है।
सबसे बड़ा सवाल है की
इस टीम में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग राय दे रहे हैं।कुछ का मानना है कि अनुभव जरूरी है, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कर रहे हैं।
क्या यह टीम भारत को विश्व चैंपियन बना सकती है?
अगर सभी खिलाड़ी फिट रहते हैं और फॉर्म में बने रहते हैं, तो यह टीम बल्लेबाजी, ऑलराउंड और गेंदबाजी तीनों विभागों में बेहद मजबूत नजर आती है। हालांकि 2027 तक प्रदर्शन, फिटनेस और नए खिलाड़ियों का उभरना टीम का स्वरूप बदल सकता है।
निष्कर्ष
वसीम जाफर की यह संभावित प्लेइंग XI क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम किस दिशा में आगे बढ़ती है और चयनकर्ता किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं।
आपकी राय में 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की सबसे मजबूत Playing XI क्या होनी चाहिए? कमेंट करके जरूर बताइए।














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें