सारांश जैन: 11 साल की कड़ी मेहनत का मिला इनाम, घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार टीम इंडिया में एंट्री
सारांश जैन: 11 साल की कड़ी मेहनत का मिला इनाम, घरेलू क्रिकेट के दमदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार टीम इंडिया में एंट्री
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो सबसे ज्यादा चर्चा सारांश जैन युवा खिलाड़ी के नाम की हुई। 33 वर्षीय मध्य प्रदेश के रहने वाले इस ऑलराउंडर को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की स्क्वाड में जगह मिली है। सारांश का चयन किसी एक शानदार सीजन के प्रदर्शन का इनाम का नहीं, बल्कि एक दशक से ज्यादा समय तक सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार किए गए बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है। सारांश का चयन वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद हुआ, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें सिर्फ विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता प्रदर्शन के कारण चुना।
कौन हैं सारांश जैन?
सारांश जैन मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं। सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। सारांश ने कई वर्षों से रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और इंडिया-ए के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा प्रदर्शन?
सारांश जैन का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
फर्स्ट क्लास मैच: 54
विकेट: 188
रन: 2223
इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि सारांश ने गेंद और बल्ले दोनों से लगातार योगदान दिया है। यही कारण है कि उन्हें एक उपयोगी टेस्ट ऑलराउंडर माना जा रहा है और भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई।
दलीप ट्रॉफी में मचाया था धमाल
2025-26 दलीप ट्रॉफी में सारांश जैन का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अलग ही छाप छोड़ा और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इसी प्रदर्शन ने उनके लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे और मजबूत कर दिए।
संघर्ष की कहानी भी है प्रेरणादायक
सारांश जैन का क्रिकेट सफर आसान नहीं रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता ने कैंसर जैसी गंभीर5 बीमारी की जानकारी लंबे समय तक अपने बेटे सारांश से छिपाई ताकि उनके क्रिकेट कैरियर पर असर न पड़े। वहीं, उनके भाई ने भी परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने क्रिकेट करियर का त्याग किया। वर्षों की कड़ी मेहनत और परिवार के त्याग के बाद आखिरकार सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली।
श्रीलंका दौरे पर क्यों हो सकते हैं अहम?
श्रीलंका की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होती हैं। ऐसे में सारांश जैन अपनी ऑफ स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनके पास लंबे स्पेल फेंकने का अच्छा खासा अनुभव है और निचले क्रम में उपयोगी रन बनाने की क्षमता भी वो रखते हैं।
क्या डेब्यू का मिलेगा मौका?
भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार जैसे स्पिनर पहले से ही टीम में मौजूद हैं। फिर भी अगर टीम अतिरिक्त स्पिन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतरती है, तो सारांश जैन को टेस्ट कैप मिल सकती है। यह उनके लंबे घरेलू करियर का सबसे बड़ा सुनहरा पल साबित होगा।
निष्कर्ष
सारांश जैन की कहानी बताती है कि उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य का फल जरूर मिलता है। 33 साल की उम्र में पहली बार टीम इंडिया के टेस्ट टीम में चयन इस बात का सबूत है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कभी बेकार नहीं जाता। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ सारांश अपना टेस्ट डेब्यू कर पाते हैं और मिले हुए इस बड़े मौके को किस तरह भुनाते हैं।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें