भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड

 



भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, कई बड़े फैसलों ने चौंकाया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार  भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण तैयार किया है। भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के लिए केएल राहुल उपकप्तान होंगे। सबसे बड़ी खबर यह रही कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।


भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम

1.शुभमन गिल (कप्तान)

2.केएल राहुल (उपकप्तान)

3.यशस्वी जायसवाल

4.ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

5.साई सुदर्शन*

6.ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

7.रवींद्र जडेजा

8.कुलदीप यादव

9.मानव सुथार

10.जसप्रीत बुमराह*

11.मोहम्मद सिराज

12.प्रसिद्ध कृष्णा

13.गुरनूर बरार

14.देवदत्त पडिक्कल

15.सारांश जैन

नोट: साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी।



रवींद्र जडेजा की वापसी से बढ़ी भारतीय टीम की ताकत

कई महीनों के बाद  ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर जडेजा का अनुभव भारत के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में रवींद्र जडेजा मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।


पहली बार मिला सारांश जैन को मौका 

भारतीय टेस्ट टीम की सबसे बड़ी चर्चा सारांश जैन की हो रही है। मध्य प्रदेश के इस ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन इनाम का सारांश जैन को मिला।



शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने बहुत अच्छी तरह से निभाई है। श्रीलंका  की धरती में टेस्ट जीतना आसान नहीं होता क्योंकि वहां की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होती है ,ऐसे में गिल की कप्तानी की यह एक और बड़ी परीक्षा होगी ।


टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार 

पहला टेस्ट: 15–19 अगस्त 2026, गॉल

दूसरा टेस्ट: 23–27 अगस्त 2026, कोलंबो

सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका में 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका