IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार और पडिक्कल का धमाल

 

भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया

IND vs SL 1st Test: भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेज़बान श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की इस शानदार जीत के हीरो रहे युवा स्पिनर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल रहे। भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ़ यह टेस्ट मैच की सीरीज WTC के लिए महत्वपूर्ण है और भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हारकर अपनी पॉइंट्स में सुधार की है।

मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन

मानव सुथार का कहर, मैच में 10 विकेट


भारत के युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने दूसरे टेस्ट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों के ऊपर अपनी गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने पूरे मैच में 10 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में सुथार ने 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट झटककर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और भारत के जीत के हीरो बने। सुथार की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत श्रीलंका को लक्ष्य हासिल करने से रोकने में सफल रहा। कप्तान शुभमन गिल ने भी सुथार के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय क्रिकेट का लंबे समय तक हिस्सा बनने की क्षमता वाला खिलाड़ी बताया।

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतकजा

पडिक्कल का धमाका, 167 रन की शानदार पारी


वहीं, बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ़ अपने टेस्ट करियर की यादगार पारी खेली। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 167 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस पारी ने भारत को पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम मदद की। पडिक्कल ने दूसरी पारी में भी 44 रन बनाकर टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया हालांकि वो अपना अर्धशतक से चूक गए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की शानदार जीत

भारत 1-0 से आगे, श्रीलंका पर बड़ी जीत


भारत ने पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और इसके बाद गेंदबाजों ने श्रीलंका पर लगातार दबाव बनाए रखा और श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समेट कर 178 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम टिक नहीं सकी और भारत ने मुकाबला 165 रन से जीत लिया। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि यह टीम का 600वां टेस्ट मैच था। शानदार जीत के साथ भारत ने WTC अभियान में भी महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड