अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

अभिषेक शर्मा ने 91 गेंदों में ठोके 233 रन, 25 छक्कों से मचाया तहलका,

अभिषेक शर्मा ने जड़ा 91 गेंद में 233* रन।


भारतीय टीम के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में एक ऐसी पारी खेली है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अमृतसर की तरह से खेलते हुए अभिषेक ने अपने बल्ले से ऐसी आंधी लाई जिसमें गेंदबाजों की शामत आ गई सिर्फ 91 गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने नाबाद 233 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए और विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। शर्मा ने अपना शतक केवल 28 गेंद में पूरा कर लिया। यह पारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्रिकेट प्रशंसक इसे हाल के वर्षों की सबसे विस्फोटक घरेलू पारियों में से एक बता रहे हैं।

91 गेंदों में बना डाला दोहरा शतक

28 गेंद में अपना शतक पूरा किया अभिषेक शर्मा ने।


अभिषेक शर्मा ने अपनी इस पारी की शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की। उन्होंने मैदान के हर एरिया में शानदार शॉट लगाए और हर गेंदबाज़ की जमकर क्लॉस लगाई। अपनी पारी में 25 लंबे छक्के और 15 चौके शामिल रहे। अभिषेक शर्मा की स्ट्राईक रेट की बात की जाए तो लगभग 256 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाज़ों को पूरी तरह बेबस कर दिया और 91 गेंद में नाबाद 233 रन की पारी खेल डाली।

सोशल मीडिया पर छाए अभिषेक शर्मा

91 गेंद में नाबाद 233 रन की पारी से सोशल मीडिया में छाए अभिषेक शर्मा।


अभिषेक शर्मा अपनी 233 रन की इस नाबाद धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाए हुए हैं। क्रिकेट फैंस उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अभिषेक शर्मा की इस पारी को शानदार पारी  बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पारी के मुख्य आंकड़े

रन: 233* (नाबाद)

गेंदें: 91

चौके: 15

छक्के: 25

स्ट्राइक रेट: 250+

टूर्नामेंट: पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट


✍️ लेखक: Md Ahmad Raza


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे फ़ॉलो शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड