चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

बुमराह बाहर, आकिब को मौका 


चोट के कारण जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका! 

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चोटिल हो जाना एक बड़े झटके से कम नहीं है। घुटने में चोट के कारण बुमराह श्रीलंका के खिलाफ़ दो टेस्ट मैचों की series से बाहर हो गए हैं। बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर बीसीसीआई ने उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।  बीसीसीआई ने आकिब नबी डार को घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम इनाम दिया है।
जम्मू- कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ।

कौन हैं आकिब नबी डार?

आकिब नबी डार जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आते हैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आकिब ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज रफ्तार, स्विंग और लगातार विकेट लेने की क्षमता से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने को मजबूर किया।
भारत ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की थी,  दो टेस्ट मैच में कुल 6 विकेट लिए थे। उनका शानदार प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच में था जिसमें उन्होंने 58 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जिसके बदौलत उन्हें अब सीधे भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है, चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह।
घरेलू क्रिकेट में शानददार प्रदर्शन का इनाम मिला आकिब को।

घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा आकिब का प्रदर्शन

पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में आकिब ने कुल 104 विकेट हासिल किए।
साल 2025-26 में आकिब ने 10 मैच में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए। उनका बेस्ट बॉलिंग स्पेल 7/24 था।
20026 में जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया।
2025- 26 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब पाने वाले खिलाड़ी बने।
आकिब की काबिलियत नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से विकेट लेने की है।
युवा गेंदबाज होने के बावजूद लंबे स्पेल फेंकने में माहिर हैं
भारत ए के लिए भी प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है।
आकिब नबी की ताकत उनकी खतरनाक स्विंग है जिससे बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं।

इस अवसर को भुनाने का सुनहरा मौका आकिब के पास।


क्या बुमराह की कमी पूरी कर पाएंगे?

जसप्रीत बुमराह की जगह भरना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि बुमराह ने अपनी गेंदबाज़ी से भारत को कई मैच जिताएं हैं। हालांकि आकिब नबी के पास चोटिल बुमराह की जगह खुद को साबित करने का एक सुनहरा मौका है। आकिब अगर श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर अपनी स्विंग और अनुशासित गेंदबाजी करते हैं, तो भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत करने के प्रबल दावेदार होंगे।

इन भारतीयों गेंदबाजों पर रहेंगी पूरी जिम्मेदारी।


भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण 

मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
आकिब नबी डार
गुरनूर बरार
इन गेंदबाजों पर श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज आक्रमण की जिम्मेदारी रहेगी। 
बुमराह के बिना भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।


निष्कर्ष

बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका जरूर है, लेकिन आकिब नबी डार  के लिए यह सपने के सच होने जैसा अवसर है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अब अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। सभी की नजरें अब इस युवा तेज गेंदबाज पर होंगी कि वह इस बड़े मंच पर कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।

✍️ लेखक: Md Ahamd Raza

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।

और पढ़ें:https://hamadrazanews2026.blogspot.com/2026/08/jasprit-bumrah-ruled-out-sri-lanka-test-series-2026.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड