दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न केस में कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में

अभिषेक पोरेल यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार 


दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक महिला की यौन उत्पीड़न की शिकायत से जुड़े आपराधिक मामले में हुई है। मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए गए।

पश्चिम बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज 


अभिषेक पोरेल कौन हैं?

अभिषेक पोरेल बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। अभिषेक ने क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के कारण वह भारतीय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं

मेडिकल छात्रा ने लगाए आरोप 


क्या है पूरा मामला?

 कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि दोनों करीब साढ़े तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी का वादा किया था, उसके बाद अभिषेक ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा, कोलकाता कोर्ट ने पुलिस को आगे करवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेशानुसार के बाद मोगरा पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार किया।

मोगरा पुलिस ने अभिषेक को गिरफ़्तार की


कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में


गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल को अदालत में पेश किया गया।  अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दिया और उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच करेगी। फिलहाल यह मामला जांच के चरण में है। इसलिए शिकायत में लगाए गए आरोपों को अदालत द्वारा साबित तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्यवाही के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। क्रिकेट फैंस की नजर अब इस मामले की अगली कानूनी सुनवाई और जांच की प्रगति पर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड