दलीप ट्रॉफी 2026 -27: सभी 6 जोन की टीमें तैयार, जाने किसे मिली कप्तानी और उपकप्तानी
![]() |
| दलीप ट्रॉफी 2026- 27 |
दलीप ट्रॉफी 2026-27: सभी 6 ज़ोन की टीमें तैयार, जानें किसे मिली कप्तानी और उपकप्तानी
भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक दलीप ट्रॉफी 2026 को लेकर बीसीसीआई ने तैयारियां तेज कर दी है । दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से होने वाली है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए विभिन्न ज़ोन की टीमों का ऐलान किया जा जा चुका है और कई खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बार दलीप ट्रॉफी में भी कुल 6 ज़ोनल टीमें होंगी—नॉर्थ ज़ोन, साउथ ज़ोन, ईस्ट ज़ोन, वेस्ट ज़ोन, सेंट्रल ज़ोन और नॉर्थ ईस्ट ज़ोन खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी। इस बार दलीप ट्रॉफी में कई युवाओं के ऊपर बीसीसीआई ने एक बड़ा सरप्राइज़ दिया है नई जिम्मेदारी देकर। चलिए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को क्या ज़िमेदारी सौंपी गई है।
![]() |
| ईस्ट जोन कप्तान ईशान किशन उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी |
ईस्ट जोन
अब तक घोषित टीमों में ईस्ट ज़ोन की कप्तानी की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार 2025- 26 सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीताया था। यह झारखंड के इतिहास का पहला सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताब था। इसी को देखते हुए ईशान किशन को ईस्ट जोन की कप्तानी का कमान उनकी हाथों में दी गई है।
![]() |
| सेंट्रल जोन कप्तान रजत पाटीदार उपकप्तान रिंकू सिंह |
सेंट्रल ज़ोन
![]() |
| साउथ जोन कप्तान के. एस. भारत उपकप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन |
साउथ ज़ोन
साउथ जोन का नेतृत्व का जिम्मा के.एस. भारत के हाथों में सौंपी गई हैं जबकि उपकप्तानी का भार मोहम्मद अजहरुद्दीन को दी गई हैं। साउथ जोन पिछले साल 2025- 26 की उपविजेता रही थी और वो सेंट्रल जोन से 6 विकेट से फ़ाइनल मुकाबला हार गई थी।
![]() |
| वेस्ट जोन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान शम्स मुलानी |
वेस्ट जोन
वेस्ट ज़ोन की कप्तानी की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी, उपकप्तान के लिए शम्स मुलानी के नाम पर मुहर लगी है।ऋतुराज को IPL में CSK के लिए कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अच्छा खासा अनुभव है और वेस्ट जोन को ऋतुराज की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।
![]() |
| नॉर्थ जोन कप्तान कन्हैया माधवन |
नॉर्थ जोन
नॉर्थ जोन की कप्तानी के लिए कन्हैया वाधवान को नेतृत्व सौंपी गई है वहीं उपकप्तानी की बात की जाए तो टीम ने अभी तक अपने उपकप्तान की घोषणा नहीं की है।
वहीं बात की जाए नॉर्थ ईस्ट जोन की तो अभी बाकी है। कुल 5 टीमों के कप्तानों और उपकप्तानों की घोषणा हो चुकी है।
![]() |
| दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी |
दलीप ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण घरेलू टूर्नामेंट है, इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका मिलता है। इसीलिए बीसीसीआई हर साल इस प्रतियोगिता पर चयनकर्ताओं की खास नजर रहती है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस को दलीप ट्रॉफी में कई रोमांचक मुकाबलों के साथ भविष्य के युवा भारतीय सितारों का प्रदर्शन देखने का भी मौका मिलेगा।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें