रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट, अजीत अगरकर की कुर्सी पर भी नजर

रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट!
अजीत अगरकर की कुर्सी पर भी सवाल?


भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। BCCI की समीक्षा बैठक के बाद टीम इंडिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने निकल कर आई हैं। खास तौर पर रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर, अजीत अगरकर की भूमिका और टीम के आने वाले क्रिकेट कार्यक्रम को लेकर क्रिकेट फैंस की नजर बनी हुई है।


रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा बयान

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI की नजर


 पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं।BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि रोहित अभी भी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। रोहित ने हाल में लॉर्ड्स में शानदार शतक लगाकर एक बार फिर साबित किया है कि वह बड़े मुकाबलों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उनके वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है और उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे।


अजीत अगरकर को लेकर क्या है बड़ा सवाल?

अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में पूरा होने वाला है


भारतीय चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर भी पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। उनके कार्यकाल और चयन समिति के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि अजीत आगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, आज की BCCI समीक्षा बैठक में अगरकर मौजूद नहीं थे और BCCI सचिव ने साफ किया कि बैठक में चयन समिति में बदलाव या अगरकर के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि अगरकर को निश्चित रूप से पद से हटाया जा रहा है।


टीम इंडिया के खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी चर्चा

बीसीसीआई का खिलाड़ियों के वर्कलोड पर ध्यान 


BCCI ने खिलाड़ियों के लगातार व्यस्त कार्यक्रम और चोटों को ध्यान में रखते हुए अगले Future Tour Programme में ज्यादा आराम और तैयारी का समय देने की बात कही है। बीसीसीआई ने खासकर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों के दौरों से पहले खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए पर्याप्त समय देने पर जोर दिया गया है।


एशियन गेम्स में VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम की कमान

एशियन गेम्स 2026 के हेड कोच होंगे vvs लक्ष्मण 

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए गौतम गंभीर की जगह VVS लक्ष्मण भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। BCCI ने लक्ष्मण के अनुभव और युवा खिलाड़ियों के साथ उनके काम को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।


भारत का अगला बड़ा घरेलू सीजन


भारतीय टीम का नया घरेलू सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है। BCCI के अनुसार अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज 13 सितंबर और 27 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस घरेलू सीजन में भारत अफगानिस्तान के साथ टीम T20 मुकाबलाऔर वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलेगा।


निष्कर्ष


आज भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और अजीत अगरकर की भूमिका को लेकर रही। हालांकि अगरकर को हटाए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए फैंस को BCCI के अगले फैसले का इंतजार करना होगा।


आपकी राय क्या है? क्या रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया में खेलना चाहिए? कमेंट करके जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

IND vs SL Test Series 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका को हराने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर