WTC 2025-27 Points Table: भारत WTC फाइनल कैसे पहुंचेगा? जानिए पूरा समीकरण


WTC 2025- 27

WTC 2025-27 Points Table: भारत WTC फाइनल कैसे पहुंचेगा? जानिए पूरा समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। अब हर टेस्ट मैच के साथ अंक तालिका बदल रही है और सभी टीमों की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पर है। WTC फ़ाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए श्रीलंका दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस सीरीज का सीधा असर भारत की WTC रैंकिंग पर पड़ेगा।

भारत हाल के कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में सफर काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है, लेकिन अब  भारत के पास वापसी करने का शानदार मौका है। यदि टीम श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती है तो WTC के फाइनल की दौड़ में मजबूती से बनी रहेगी। 

WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल।

WTC Points Table में भारत की स्थिति

मौजूदा समय में अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। भारत फिलहाल मध्य क्रम में है और उसका प्रतिशत (PCT) लगभग 48.15 है और वह WTC के पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। इसलिए आने वाली हर टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

भारतीय टेस्ट टीम।

भारत के लिए श्रीलंका सीरीज क्यों है अहम?

15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज WTC 2025-27 का हिस्सा है। यदि भारत श्रीलंका को 2य- 0 से हारने में सफल रहती है तो बीटीसी 2025- 27 की दौड़ में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी और शीर्ष 4 के करीब पहुँच जाएगी। हालांकि अंतिम रैंकिंग ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अन्य टीमों के नतीजों पर भी भारत को निर्भर करना पड़ेगा। भारत हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतना चाहेगी।

गिल भारतीय टेस्ट कप्तान।

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करना होगा और 2- 0 से सीरीज जितनी होगी।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक से अधिक मैच जीतने होंगे।

घरेलू और विदेशी टेस्ट सीरीज में लगातार जीत दर्ज करनी होगी और सबसे अहम बात भारत को ओवर-रेट पेनल्टी से बचना होगा, क्योंकि WTC में कटे हुए अंक भी बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।

 भारतीय टेस्ट टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार।


भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी की ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण जैसी मजबूत टीम के सामने शानदार प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जिसके वजह से दोनों टीमें WTC के अंकतालिका में मजबूत स्थिति में है। ऐसे में भारत के लिए अब लगभग हर टेस्ट मुकाबला जीतना महत्वपूर्ण हो गया है। एक भी खराब टेस्ट सीरीज भारत की WTC के फ़ाइनल राह मुश्किल बना सकती है।

✍️ लेखक: Md Ahamad Raza


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो  फ़ॉलो और इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड