"एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें महिला टूर्नामेंट के सभी मैच कब और कहां होंगे"

 महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब-कहां होंगे मैच, भारत-पाकिस्तान महामुकाबला कब?

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी।

भारत के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में आयोजित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और सभी टीमें एशिया की चैंपियन बनने के लिए मुकाबला करेंगी। आपको बता दें कि एशिया कप में में केवल एशिया महाद्वीप की टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया कप में सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला रहेगा, जो 5 सितंबर को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को ओमन के साथ खेलेगी।

टूर्नामेंट की मुख्य बातें

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।

टूर्नामेंट: महिला एशिया कप 2026

आयोजन: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)

शुरुआत: 28 अगस्त 2026

फाइनल: 13 सितंबर 2026

मेजबान: दुबई, यूएई

कुल टीमें: 8

कुल मैच: 15

फॉर्मेट: T20 International

 दो ग्रुप में होंगी टीमें 

विमेंस एशिया कप ट्रॉफी 2026।


ग्रुप A

भारत

पाकिस्तान

यूएई

ओमान

ग्रुप B

श्रीलंका

बांग्लादेश

थाईलैंड

मलेशिया

भारत के मैच कब और किससे 

भारत के मुकाबले।


28 अगस्त – भारत vs ओमान

31 अगस्त – भारत vs यूएई

5 सितंबर – भारत vs पाकिस्तान

यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मुकाबला 10 या 11 सितंबर को होगा। फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी नजरें

5 सितंबर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहा है। महिला एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है। भारत ने अब तक 8 बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 13 में से 12 मुकाबले जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है। इस बार भी दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी और करोड़ों दर्शकों की निगाहें इसी मुकाबले पर रहेंगी। भारत का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ़ भारी रहा है।

भारत की नजर खिताब पर

क्या भारत जीतेगा खिताब।

भारतीय महिला टीम एशिया कप की सबसे सफल टीमों में शामिल है क्योंकि भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है इस बार भी टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। महिला एशिया कप के इतिहास में अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब जीता है, जबकि बांग्लादेश (2018) और श्रीलंका (2024) एक-एक बार चैंपियन बने हैं। 2026 में टूर्नामेंट का 10वां संस्करण खेला जाएगा। भारत कप्तान और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन कर 2026 एशिया कप विजेता बनना चाहेगी।

निष्कर्ष

महिला एशिया कप 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से लेकर फाइनल तक हर मैच बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस बार एशिया की नई चैंपियन कौन बनती है।

✍️ लेखक: Md Ahmad Raza 


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो फ़ॉलो और इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड