वेस्टइंडीज 2027 वर्ल्ड कप से बाहर? सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई टीम, अब क्या है रास्ता

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका,2027 WC के लिए सीधे क्वालीफाई से चुकी


One day World Cup 2027 Qualification:  दो बार की ICC वर्ल्ड कप की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज ICC ODI World Cup 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री नहीं कर सकी मगर टीम के पास अब क्वालीफायर के रास्ते से टूर्नामेंट में पहुंचने का मौका रहेगा।

अफगानिस्तान की जीत, वेस्टइंडीज को लगा झटका!

अफगानिस्तान की जीत से बदली तस्वीर

वेस्टइंडीज की टीम को डायरेक्ट क्वालीफाई की उम्मीद थी कि आयरलैंड, अफगानिस्तान को हरा कर डायरेक्ट क्वालीफाई करने से रोक देगी मगर वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा झटका अफगानिस्तान की आयरलैंड पर जीत से लगा। इस जीत के बाद अफगानिस्तान ने ODI रैंकिंग में टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर ली और 2027 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया। अफगानिस्तान के सीधे क्वालीफाई से इसका सीधा असर वेस्टइंडीज पर पड़ा। मौजूदा स्थिति में वेस्टइंडीज ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और वह सीधे क्वालीफिकेशन की स्थिति से बाहर हो गई है।

वर्ल्ड कप से बाहर नहीं! अब क्वालीफायर से मिलेगी एंट्री

क्या वेस्टइंडीज 2027 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई?

नहीं वेस्टइंडीज को 2027 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुई है। अब वेस्टइंडीज टीम को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह हासिल करनी होगी। यानी वेस्टइंडीज के पास अभी भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता खुला हुआ है। लेकिन अब वेस्टइंडीज को क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा वर्ल्ड कप में एंट्री के लिए।

वेस्टइंडीज के पास क्वालीफायर का दूसरा विकल्प 

लगातार दूसरी बार क्वालीफायर का रास्ता


वेस्टइंडीज टीम  के लिए यह स्थिति इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब 2027 वर्ल्ड कप के लिए भी उसे सीधे जगह नहीं मिली है और एक बार फिर क्वालीफायर का रास्ता अपनाना होगा। Reuters के मुताबिक यह वेस्टइंडीज की लगातार तीसरी ऐसी कोशिश होगी जिसमें उसे क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वेस्टइंडीज टीम के ऊपर काफी दबाव होगा।

2027 वर्ल्ड कप में कितनी टीमें खेलेंगी?


2027 का ICC Men's ODI World Cup दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाना है। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण जगह मिल चुकी है। इसके अलावा रैंकिंग के आधार पर शीर्ष टीमों को सीधे क्वालीफिकेशन मिला है।

वेस्टइंडीज के लिए अब क्या है रास्ता?


अब वेस्टइंडीज को क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत करनी होगी। ICC ने नए क्वालीफिकेशन फॉर्मेट में बदलाव भी किए गए हैं। क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे अगले चरण में पहुंचेगी, जबकि दूसरे से चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को Super Series के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसलिए वेस्टइंडीज के सामने चुनौती आसान नहीं रहेगी क्वालिफिकेशन के लिए।

वेस्टइंडीज दो बार की चैंपियन रही


दो बार की चैंपियन टीम पर बड़ा दबाव


वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीमों में से एक रही है। टीम ने 1975 और 1979 में लगातार दो बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में वनडे क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा है। 2023 में वर्ल्ड कप से बाहर रहने के बाद अब 2027 के लिए भी सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाना और एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराना वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए बड़ा सवाल खड़ा करता है।

वेस्टइंडीज के लिए भारत के खिलाफ़ सीरीज अहम होगी


क्या भारत के खिलाफ सीरीज होगी अहम?


अब वेस्टइंडीज टीम के पास आने वाले हर वनडे मुकाबलों में अपनी स्थिति को सुधारने का मौका रहेगा। टीम को अब हर वनडे मुकाबले को काफी गंभीरता से लेना होगा, क्योंकि रैंकिंग और क्वालीफिकेशन की तस्वीर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। सीधी बात यह है कि वेस्टइंडीज 2027 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन सीधे क्वालीफाई करने का मौका गंवा चुकी है। अब उसे क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनानी होगी। जिसके लिए भारत के खिलाफ वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है वेस्टइंडीज के लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड