सरफराज खान को मिल सकता है श्रीलंका दौरे पर मौका, साई सुदर्शन की जगह होगी एंट्री
![]() |
| सरफराज खान, शेख रशीद |
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। साईं सुदर्शन ने भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे में टीम से बाहर हो जाना वाकई एक बहुत बड़ा झटका है, साईं सुदर्शन की जगह भारतीय टेस्ट टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है।
![]() |
| सरफराज खान की टेस्ट में हो सकती है वापसी। |
सरफराज खान की हो सकती है वापसी
साई सुदर्शन के चोटिल होने पर उनकी जगह सरफराज खान को भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है। अगर सरफराज खान को टेस्ट टीम में शामिल किया जाता है तो 21 महीने के बाद उनकी वापसी भारतीय टेस्ट टीम में होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार सरफराज और शेख रशीद साईं सुदर्शन की जगह के प्रमुख दावेदारों में शामिल है। सरफराज के पास पहले भी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू की थी 2024 में उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए दो अर्धशतक और शतक लगाए हैं। सरफराज खान के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल किया जा सकता है।
![]() |
| सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन की पारी खेली थी। |
साई सुदर्शन की जगह क्यों सरफराज?
साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की भूमिका निभा रहे थे। टीम मैनेजमेंट अब उनके बाहर होने के बाद टीम को एक भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत है और सरफराज खान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट का अनुभव भी रखते हैं। ऐसे में एक विकल्प के रूप में सरफराज खान साईं सुदर्शन का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ कि चयनकर्ता सरफराज खान को चुनेंगे या शेख रशीद को। अंतिम फैसला चयन समिति की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
![]() |
चोटिल खिलाड़ियों ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई। |
साईं सुदर्शन के अलावा भारतीय टीम पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताओं का सामना कर रही है। जसप्रीत बुमराह भी फिटनेस को लेकर श्रीलंका के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अगर सरफराज खान को मौका मिलता है, तो उनके पास एक बार फिर खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा। भारतीय क्रिकेट फैंस भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें