कश्मीर के बेटे ओवैस याकूब ने बढ़ाया भारत का मान! दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास

 
कश्मीर के बेटे ने रचा इतिहास दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास।

कश्मीर के बेटे ओवैस याकूब ने बढ़ाया भारत का मान! दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास 

हर खिलाड़ी का सपना होता है, की वह भारत देश के लिए खेले, लेकिन जब कोई खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर देश का तिरंगा ऊंचा कर देता है, तो वह खिलाड़ी करोड़ों भारतीय फैंस के दिल को जीत लेता है।

ऐसा ही कारनामा कर दिखाया जम्मू-कश्मीर के युवा MMA फाइटर ओवैस याकूब ने। युवा फाइटर ओवैस याकूब ने बुलगारिया में आयोजित BRAVE CF 107 इवेंट में दो बार के IMMAF वर्ल्ड चैंपियन और अपराजित फाइटर डेलियन जॉर्जीव को पहले ही राउंड में TKO से हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया।

पहले ही राउंड में TKO से जीत।

ओवैस याकूब के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। सामने ऐसा खिलाड़ी था जो लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बनाए हुए था। किसी ने सोचा नहीं था कि आज भारत का यह लाल नया इतिहास रचने वाला है। कश्मीर के इस युवा फाइटर ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और शानदार स्ट्राइकिंग व बेहतरीन तकनीक के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ओवैस याकूब ने जीत के साथ भारत का मान बढ़ाया।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। ओवैस याकूब ने पूरे विश्व में भारत का डंका बजा दिया। सोशल मीडिया पर लोग ओवैस याकूब को बधाइयां दे रहे हैं और उन्हें भारत का अगला बड़ा MMA स्टार बता रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ओवैस ने पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

तिरंगे के साथ ओवैस याकूब जीत का जश्न मनाते हुए।

ओवैस याकूब की यह जीत सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह भारतीय MMA के लिए भी एक बड़ी भी उपलब्धि है। इससे यह साबित होता है कि भारत के युवा खिलाड़ी अब विश्व स्तर पर किसी से कम नहीं हैं और कठिन से कठिन चुनौती को स्वीकार कर इतिहास रचना जानते है। एक बार फिर भारत के इस खिलाड़ी ने भारत का लोहा मनवाया है।

जीत के बाद ओवैस याकूब देश की शान तिरंगे के साथ जश्न मनाते हुए।

कश्मीर की धरती से निकलकर दुनिया के मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद करने वाले ओवैस याकूब आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज़्बा हर भारतीय को गर्व महसूस कराता है।

आपकी राय क्या है?

क्या ओवैस याकूब आने वाले समय में भारत के सबसे बड़े MMA सुपरस्टार बन सकते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर भारतीय इस ऐतिहासिक जीत के बारे में जान सके।

✍️ लेखक: Md Ahmad Raza


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

IND vs SL Test Series 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका को हराने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर