श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ 2026 से हुए बाहर
![]() |
| जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 से बाहर |
भारत को लगा तगड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ से बाहर, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले लगा तगड़ा झटका। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह घुटने में परेशानी के वजह से श्रीलंका के खिलाफ़ होने वाले टेस्ट सीरीज़ से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। हालांकि, BCCI ने पहले ही उनकी फिटनेस को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। जसप्रीत बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के सबसे अहम गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। बुमराह की ताकत नई गेंद से विकेट निकालने की उनकी क्षमता और दबाव में शानदार गेंदबाज़ी उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल करती है। जसप्रीत बुमराह का टीम में न होना भारत के लिए चिंताएं बढ़ा दी है।
![]() |
| बुमराह की गैरमजूदगी भारतीय बोलिंग यूनिट को कमजोर बना सकती है। |
आखिर क्या है पूरा मामला?
ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में असहजता बनी हुई है। जिसे लेकर मेडिकल टीम ने बुमराह को जल्दबाज़ी में मैदान पर उतारने के बजाय पूरी तरह फिट होने की सलाह दी है। जिस वजह से वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2026 से बाहर हो गए है। बुमराह का टेस्ट सीरीज से बाहर होना भारत को महंगा पड़ सकता है
भारत के लिए क्यों है यह बहुत बड़ा नुकसान?
जसप्रीत बुमराह का चोटिल होकर के पूरी सीरीज से बाहर हो जाना भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जसप्रीत बुमराह नई गेंद से भारत को शुरुआत विकेट दिलाकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर रखते है। जसप्रीत बुमराह का विदेशी धरती पर शानदार टेस्ट रिकॉर्ड रहा है। बुमराह दबाव की स्थिति में भी मैच का रुख पलटने का अनुभव है। बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है। WTC के लिए भारत का ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।
![]() |
| बुमराह की जगह सिराज और कृष्णा पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी। |
क्या भारत फिर भी जीत सकता है?
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाज़ी क्रम और अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। भारत के पास सीरीज़ जीतने का अच्छा मौका रहेगा। भारतीय टीम अच्छी बैलेंस नजर आ रही है। भारत अफगानिस्तान सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी है।
✍️ लेखक: Md Ahmad Raza
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे फ़ॉलो,शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें