मोहम्मद सिराज की हैट्रिक छक्के से जीता भारत, श्रीलंका XI को 6 विकेट से हराया

मोहम्मद सिराज की चमत्कारी पारी।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट XI को रोमांचक अंदाज में 6 विकेट से हरा दिया। भारत श्रीलंका दौरे पर वॉर्म-अप मुकाबला जीत कर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं। मुकाबले के अंतिम क्षणों में मोहम्मद सिराज ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने पूरे मैच का समीकरण ही बदल दिया। मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।


सिराज के हैट्रिक छक्के ने भारत को जीताया।

सिराज ने बदला मैच का रुख

श्रीलंका XI के खिलाफ भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने चमत्कार करते हुए लगातार तीन गेंदों में तीन छक्के जड़ दिए और भारत को जीत दिला दी। मोहम्मद सिराज ने 4 गगनचुंबी छक्के और एक चौके की मदद से 15 गेंदों में नाबाद 32 रन की तूफ़ानी पारी खेल डाली। मोहम्मद सिराज की इस पारी ने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर भारतीय तेज गेंदबाज भी बल्ले से मैच का रुख बदल सकते हैं।

जयसवाल की पारी भी शानदार रही।

यशस्वी जायसवाल ने भी मचाया धमाल

श्रीलंका XI के खिलाफ़ भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का योगदान भी बेहद अहम रहा। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में 61 रन की तेज तर्रार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने भारत को लक्ष्य का पीछा करने में मजबूत शुरुआत दी। भारत के लिए अच्छे संकेत रहे चोटिल शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे और यशस्वी जायसवाल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद की।

सिराज ने लूटी महफ़िल।

भारत ने 6 विकेट से हासिल की जीत

श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 363/8 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 357/6 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका XI ने दूसरी पारी में 200/6 रन बनाए अपनी पारी घोषित कर और भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 214/4 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम इंडिया ने वॉर्म-अप मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

भारत के अच्छे संकेत गेंदबाजों की बल्लेबाजी में है दम।

टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छे संकेत

श्रीलंका XI के खिलाफ यह मुकाबला भारत के लिए टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास का अहम मौका था। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल की तेज पारी, शुभमन गिल की वापसी और मोहम्मद सिराज की मैच जिताऊ बल्लेबाजी ने भारतीय टीम के लिए कई सकारात्मक संकेत दिए हैं। अब भारतीय फैंस की नजरें श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज पर होंगी। वॉर्म-अप मैच में मिली जीत से टीम इंडिया का आत्मविश्वास निश्चित रूप काफी बढ़ा होगा।

निष्कर्ष

मोहम्मद सिराज ने गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से ऐसा कमाल किया, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आखिरी ओवर में तीन लगातार छक्कों ने भारत को रोमांचक जीत दिलाई। श्रीलंका XI के खिलाफ यह जीत भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज से पहले शानदार तैयारी साबित हुई।

✍️ लेखक: Md Ahamd Raza 


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो फ़ॉलो और इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

IND vs SL Test Series 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका को हराने उतरेगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर