IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी होगी भारत की Playing XI, सरफराज खान को मिलेगा मौका?

 

श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन 

India vs Sri Lanka 1st Test Playing XI: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त 2026 से गॉल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नज़र डालते हैं। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

हालांकि टीम इंडिया को इस सीरीज से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह भी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी संयोजन पर सबकी नजरें रहेंगी।

15 अगस्त पहला टेस्ट


15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 से 19 अगस्त 2026 तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।

भारत ने सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेला और उसे 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युवा खिलाड़ियों ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित Playing XI

ओपनर यशस्वी जायसवाल 


1. यशस्वी जायसवाल

एक बार फिर भारत की ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल के कंधों पर रह रहेगी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से टीम को तेज शुरुआत के साथ बड़ी पारी की उम्मीद होगी। यशस्वी जायसवाल ने बतौर ओपनर भारत के लिए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किए हैं।

 ओपनर केएल राहुल


2. केएल राहुल ( उपकप्तान)

केएल राहुल को उपकप्तान और शुभमन गिल इस सीरीज के कप्तान बनाए गए है। केएल राहुल के अनुभव को देखते हुए वह यशस्वी के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

कप्तान शुभमन गिल 


3. शुभमन गिल (कप्तान)

शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे। कप्तान के साथ-साथ उनसे बल्ले से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। अभ्यास मैच में वह नहीं खेले थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह फिट और तैयार हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 


4. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। पंत ने भारत के लिए टेस्ट में आक्रामक पारी खेली है।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान


5. सरफराज खान

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद सरफराज खान की एंट्री ने प्लेइंग XI की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज को नंबर-5 पर मौका मिल सकता है।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज देवदत्त पेडिक्कल 


6. देवदत्त पडिक्कल

भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल भी टीम में बल्लेबाजी का मजबूत विकल्प हैं।  श्रीलंका XI के खिलाफ देवदत्त ने जबरदस्त पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। अगर टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त बल्लेबाजी गहराई चाहता है तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।

ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा 


7. रविंद्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडरों में से एक होंगे।  जडेजा टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और गॉल की परिस्थितियों में उनकी बाएं हाथ की स्पिन टीम इंडिया के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अभ्यास मैच में भी उन्होंने गेंद से प्रभाव छोड़ा।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव


8. कुलदीप यादव

श्रीलंका की पिच पर स्पिन का बड़ा रोल हो सकता है और ऐसे में कुलदीप यादव भारत के सबसे खतरनाक हथियार बन सकते हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप यादव अपनी गूगली और फिरकी गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है।

तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज 


9. मोहम्मद सिराज

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी का कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। सिराज ने अभ्यास मैच में गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी का जोहर दिखाया है।

तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 


10. प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिल सकता है। उनकी लंबाई और उछाल श्रीलंका में भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार 


11. मानव सुथार / सरांश जैन

गॉल की स्पिन-friendly परिस्थितियों को देखते हुए भारत तीसरे स्पिन विकल्प पर विचार कर सकता है। मानव सुथार ने अभ्यास मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट भी अच्छा रहा। ऐसे में वह तीसरे स्पिनर के रूप में मेरी संभावित पसंद हैं।

नोट: यह संभावित प्लेइंग XI है, आधिकारिक टीम नहीं। अंतिम फैसला टॉस और पिच की स्थिति के बाद कप्तान और टीम मैनेजमेंट करेंगे।

भारत श्रीलंका के खिलाफ़ सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी


निष्कर्ष

भारत के पास बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम हैं, जबकि गेंदबाजी में जडेजा, कुलदीप और सिराज टीम की ताकत बन सकते हैं। साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी जरूर भारत के लिए बड़ा झटका है, लेकिन टीम के पास मुकाबला जीतने के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।

अब सभी की नजरें 15 अगस्त को गॉल में होने वाले पहले टेस्ट पर होंगी। क्या शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ करेगी? इसका जवाब मैदान पर मिलेगा।


✍️ लेखक: Md Ahmad Raza 


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, फॉलो और तो इसे शेयर करें और Hamad Raza Sports पर ऐसी ही ताज़ा क्रिकेट खबरें पढ़ते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड