IND vs SL Test: देवदत्त पडिक्कल का शतक, बारिश बाधित मैच में भारत पहली पारी में 460 रन

 IND vs SL Test: भारत ने गाले में मचाया धमाल, देवदत्त पडिक्कल के शतक से श्रीलंका पर बढ़ा दबाव


“गाले में टीम इंडिया का धमाका,पडिक्कल ने ठोका 167”


IND vs SL 1st Test 2026: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सही साबित हुआ और भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की।


देवदत्त पडिक्कल ने रचा बड़ा धमाका

167 रन की तूफानी पारी


“टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद पडिक्कल का धमाकेदार शतक। भारत की पारी की सबसे बड़ी कहानी देवदत्त पडिक्कल का शानदार 167 रन रहा। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ बेहद आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। उनकी पारी में 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। पडिक्कल को साई सुदर्शन की चोट के कारण टीम में मौका मिला था और उन्होंने इस अवसर को शानदार तरीके से भुनाया। इससे नंबर-3 की जगह के लिए भारतीय टीम में आगे भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।


राहुल और पंत ने भी दिया योगदान

राहुल-पंत ने संभाला मोर्चा


बतौर ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। पहले दिन 77 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्होंने वापसी की और 82 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने महत्वपूर्ण शानदार अर्द्धशतक लगाया और टीम के स्कोर को मजबूती दी।


श्रीलंकाई स्पिनरों ने कराई वापसी

स्पिनरों ने कराई वापसी


भारत के बड़े स्कोर के बीच श्रीलंका के स्पिनरों ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की। प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट और डेब्यू कर रहे केशारा नुवंथा ने तीन विकेट लिए। इसके बावजूद भारत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 460/9 के मजबूत स्कोर पर पहुंच गया।


बारिश बनी सबसे बड़ी चुनौती

बारिश ने बिगड़ा खेल।


गाले टेस्ट में बारिश ने भी खेल को काफी प्रभावित किया। पहले दिन करीब चार घंटे का खेल बारिश के कारण प्रभावित हुआ और केवल 73 ओवर का खेल हो सका। दूसरे दिन भी मौसम ने मुकाबले की रफ्तार पर असर डाला। जो मैच के परिणाम के लिहाज से सही नहीं है।


 भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

अब जीत पर टीम इंडिया की नज़र।


वर्षा बाधित मैच में भारत ने अपनी पहली पारी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करेगा। 460/9 के स्कोर के बाद टीम इंडिया की नजर श्रीलंका को दबाव में लाने और पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी। अगर भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जल्दी रोक दिया, तो गाले टेस्ट में भारत के लिए जीत की राह मजबूत हो सकती है। हालांकि श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड