IND vs SL: ध्रुव जुरेल का शतक, भारत ने 503 रन पर घोषित की पारी

 

 ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक भारत ने 503 रन पर पारी घोषित की

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है।
कोलंबो में  खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहला और दूसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। भारत ने पहले दिन 300/5 पर  पारी को आगे बढ़ते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुई अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित कर दी।

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शानदार शतक

धमाकेदार पारी जुरेल की


भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। ध्रुव जुरेल ने दूसरे टेस्ट में 115 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 177 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 64.97 रहा। निचले क्रम में आकर भारतीय पारी को मजबूती दी और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जुरेल की इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 503 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ऋषभ पंत ने भी खेली महत्वपूर्ण पारी

 पंत ने भी मचाया धमाल 63 रन की शानदार पारी


ऋषभ पंत ने चोट से वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 63 रन की पारी खेलकर भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। पंत और जुरेल के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पडिक्कल का शतक भी बना मैच का बड़ा आकर्षण

पडिक्कल का शानदार शतक 117 रन बनाकर रचा कमाल


पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाकर भारत की पारी को संभाला था। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 117 रन की पारी खेली, जिसके बाद भारत ने दिन का खेल 300/5 के स्कोर पर समाप्त किया था। देवदत्त पडिक्कल ने इस श्रृंखला में लगातार दूसरा शतक जड़ा।

अब श्रीलंका की बारी

दबाव श्रीलंका के ऊपर


भारत के 503 रन पर पारी घोषित करने के बाद अब श्रीलंका के बल्लेबाजों पर बड़ा दबाव होगा। मेजबान श्रीलंका पहला टेस्ट हारने के बाद दूसरे टेस्ट में भी दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों के कड़ी चुनौती होगी। वहीं भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण चाहेगी कि वे शुरुआती विकेट लेकर मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करें।

आज की बड़ी बातें

भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की।

ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाया।

ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेली।

देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन बनाए।

भारत ने श्रीलंका पर दबाव बढ़ा दिया है।

👉 यह भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट का पूरा मैच रिपोर्ट

https://hamadrazanews2026.blogspot.com/2026/08/india-vs-sri-lanka-2026-ind-vs-sl-1st-test-result.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका! 91 गेंद में ठोका दोहरा शतक

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह , BCCI ने इस तेज गेंदबाज को दिया मौका

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026: टीम इंडिया की स्क्वाड की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी 15 सदस्यीय स्क्वाड