भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर, ईशान और तिलक की तूफानी पारी से सीरीज पर जमाया कब्ज़ा
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर, ईशान और तिलक की तूफानी पारी से सीरीज पर जमाया कब्ज़ा"
भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 219/5 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में जिंबॉब्वे टीम की शरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत के टी20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पहली टी20 सीरीज भी जीत ली।
भारत की पारी:
भारत की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी ने तेज़ तरार अंदाज़ में की थी। उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 20 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए दूसरे मैच में भी शर्मा जी फ्लॉप रहे फिर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली।
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा ने भी तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 12 और शिवम दुबे ने 3 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाकर टीम को 219/5 तक एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
जिम्बाब्वे की पारी ;
220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही, लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम कभी भी मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। हालांकि ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन और तडीवानाशे मरुमानी ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए एक अच्छी कोशिश करना चाहा लेकिन वो कामयाब नहीं हुए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 129 रन पर सिमट गई।
भारतीय गेंदबाज़ों का कमाल;
भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप हुई मगर गेंदबाजी में काफी असरदार रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाज़ों ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी की और जिम्बाब्वे को बड़े लक्ष्य के करीब भी नहीं आने दिया।
मैच का टर्निंग पॉइंट:
ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार साझेदारी ने भारत को 200 के पार पहुँचाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने पावरप्ले में शुरुआती विकेट लेकर मैच पूरी तरह अपने शिकंजे में कस लिया। यही इस मुकाबले का सबसे बड़ा निर्णायक पल साबित हुआ। इशान किशन को शानदार पारी लिए "प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें